Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर मतदान जारी, तेजस्वी और ईमान ने क्या कहा?

बिहार में राज्यसभा की पांचों सीट के लिए मतदान आज नौ बजे शुरू होगा। शाम चार बजे मतदान चलेगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी। आज ही चुनाव का रिजल्ट आ जाएगा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से पांच उम्मीदवार (नितिन कुमार, नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और शिवेश कुमार) मैदान में हैं। वहीं महागठबंधन ने एक सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता अमरेंद्र धारी सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। छठे उम्मीदवार के आने से मतदान की स्थिति हो गई। पक्ष और विपक्ष पांचवी सीट पर अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं। एक दिन पहले महागठबंधन को AIMIM ने समर्थन देने की बात की। महागठबंधन ने अपने सारे विधायकों को पटना के एक बड़े होटल में रखा है। इधर, एनडीए के विधायक, मंत्री विजय चौधरी के घर पर रविवार शाम में बैठक और भोज में शामिल हुए थे। यहां पर विधायकों को वोटिंग से जुरू सारी जानकारी दोबारा दी गई। सीएम नीतीश कुमार भी इस बैठक में थे।

#CityStates #Patna #Bihar #BiharNews #RajyaSabhaElections #Election2026 #NitishKumar #NitinNaveen #NishantKumar #AmarendraDhariSingh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 08:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर मतदान जारी, तेजस्वी और ईमान ने क्या कहा? #CityStates #Patna #Bihar #BiharNews #RajyaSabhaElections #Election2026 #NitishKumar #NitinNaveen #NishantKumar #AmarendraDhariSingh #VaranasiLiveNews