निठारी कांड: परिजनों की आशंका, सात फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश
अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई है। नारायण रावत ने मीडिया के सामने आकर सवाल भी उठाए और इसे आत्महत्या न होने की बात कहते हुए पूरा मामला संदिग्ध बताया। बोले, सात फीट के खोखे में दो गांठ वाली रस्सी से आत्महत्या नहीं हो सकती है। आशंका जताई कि हत्या के बाद रस्सी बांधकर आत्महत्या दिखाई गई होगी। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। वहीं, सुरेंद्र के भाइयों और बेटे ने मीडिया के सामने आने से मना कर दिया। मीडिया से बातचीत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने कहा कि दो बार शव को देखा है, जिससे लगता नहीं कि सुरेंद्र कोली ने आत्महत्या की है। सुरेंद्र कोली का अंतिम संस्कार: अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर, हरिद्वार में उसकी गतिविधियों की जांच शुरू
#CityStates #Haridwar #Uttarakhand #NithariCase #SurendraKoli #Suicide #NithariCaseSurendraKoliSuicide #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 20, 2026, 09:03 IST
निठारी कांड: परिजनों की आशंका, सात फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश #CityStates #Haridwar #Uttarakhand #NithariCase #SurendraKoli #Suicide #NithariCaseSurendraKoliSuicide #VaranasiLiveNews
