Gurugram News: निश्चय क्रिकेट अकादमी ने ब्लूमिंग स्टार्स को 6 विकेट से हराया

गुरुग्राम। निर्वाण क्रिकेट क्लब मैदान पर खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में निश्चय क्रिकेट अकादमी ने ब्लूमिंग स्टार्स अकादमी को छह विकेट से शिकस्त दी। ब्लूमिंग स्टार्स अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट खोकर 241 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ब्लूमिंग स्टार्स की ओर से बल्लेबाज आरव राजपूत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 109 रन की शतकीय पारी खेली। निश्चय अकादमी के कप्तान कैफ फारूकी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि जय खेत्रपाल को 2 सफलताएं मिलीं। 242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी निश्चय क्रिकेट अकादमी की शुरुआत ठोस रही। अभिराज वशिष्ठ ने 65 रन की कप्तानी पारी खेली और वैदिक नागवंशी ने 59 रन का योगदान देकर जीत की नींव रखी। अंत में नित्यंत कश्यप ने 54 रन की नाबाद पारी। टीम ने 36.1 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 242 रन बनाए और मैच जीत लिया। ब्लूमिंग स्टार्स के गेंदबाजों में वीर यादव, कृष्णा, अजय और सूरज चौधरी ने एक-एक विकेट लिया। संवाद

#NishchayCricketAcademyDefeatedBloomingStarsBy6Wickets. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: निश्चय क्रिकेट अकादमी ने ब्लूमिंग स्टार्स को 6 विकेट से हराया #NishchayCricketAcademyDefeatedBloomingStarsBy6Wickets. #VaranasiLiveNews