Sonipat News: फाल्गुन महोत्सव के दौरान निशान यात्रा निकाली
गन्नौर। गढ़ी केसरी के ग्रामीणों ने शनिवार को फाल्गुन महोत्सव के दौरान निशान यात्रा निकाली। गढ़ी केसरी से शुरू हुई यह यात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए चुलकाना धाम पहुंच कर संपन्न हुई। श्याम बाबा के निशान उठाए श्रद्धालु बाबा श्याम का गुणगान करते हुए इस यात्रा में शामिल हुए। ढोल नगाड़ों व बाबा श्याम के भजनों के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु जमकर झूमे। बाबा खाटू श्याम का पंचमेवा का प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य अतिथि पार्षद अंकित त्यागी, सामाजिक कार्यकर्ता अमित त्यागी ने ध्वजा उठाकर यात्रा शुरू कराई।
#NishanYatraTakenOutDuringFalgunFestival #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 19:25 IST
Sonipat News: फाल्गुन महोत्सव के दौरान निशान यात्रा निकाली #NishanYatraTakenOutDuringFalgunFestival #VaranasiLiveNews
