Panipat News: शिक्षा मंत्री दरबार में बिजली, पानी निकासी और पुलिस से जुड़ी 95 शिकायतें आईं,फोन पर ही अधिकारियों को दिए निर्देश

फोटो-35माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने भाजपा जिला कार्यालय श्याम कमल में मंगलवार को जनता दरबार लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं। निर्धारित समय सीमा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तय थी, लेकिन फरियादियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह दरबार दोपहर डेढ़ बजे तक जारी रहा। इस दौरान बिजली, पानी निकासी और पुलिस से संबंधित करीब 95 शिकायतें शिक्षा मंत्री के समक्ष पहुंचीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के कड़े निर्देश दिए।जनता दरबार में चंदौली गांव निवासी रमेश और विकास ने गांव की मुख्य गली पक्की बनवाने की गुहार लगाई। वहीं ज्योति कॉलोनी के हरपाल और जनेश ने पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर जलभराव की गंभीर समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि बारिश का पानी जमा होने से आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।---

#Ninety-fiveComplaintsRelatedToElectricity #WaterDrainage #AndThePoliceWereReceivedAtTheEducationMinister'sPublicHearing. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 22, 2026, 06:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: शिक्षा मंत्री दरबार में बिजली, पानी निकासी और पुलिस से जुड़ी 95 शिकायतें आईं,फोन पर ही अधिकारियों को दिए निर्देश #Ninety-fiveComplaintsRelatedToElectricity #WaterDrainage #AndThePoliceWereReceivedAtTheEducationMinister'sPublicHearing. #VaranasiLiveNews