Kullu News: नौ लोगों ने गंवाई जान, फिर भी नहीं सुधरे हालात
ग्राउंड रिपोर्टकुल्लू के इनर अखाड़ा में पहाड़ी से हो रहा पानी का रिसाव भूस्खलन का बना डर, 200 घरों को खतराराजीव नैय्यरकुल्लू। जिला मुख्यालय में स्थित इनर आखाड़ा बाजार में हालात नहीं सुधर रहे हैं। पहाड़ी से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिससे इनर आखाड़ा बाजार में करीब 200 मकान खतरे की जद में हैं। हालाकि, इस बरसात मठ क्षेत्र की पहाड़ी से हुए भूस्खलन से कई घर मलबे में दब गए थे और इस घटना में नौ लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। इसके बावजूद क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। सरकार और जिला प्रशासन इनर आखाड़ा बाजार के निवासियों की गंभीर समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से पानी के रिसाव का मुख्य कारण मठ क्षेत्र में निकास नालियों की उचित व्यवस्था न होना है।गौरतलब है कि इनर आखाड़ा बाजार के ठीक पीछे मठ क्षेत्र की पहाड़ी है। इस पहाड़ी से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जो भूस्खलन का मुख्य कारण बना हुआ है। रिसाव न रुकने के कारण इनर आखाड़ा बाजार के निवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं इस बरसात की तरह सर्दी के दिनों में बारिश के कारण पहाड़ी से दोबारा भूस्खलन न हो और फिर से लोगों को जान न गंवानी पड़ जाए। कई बार स्थानीय निवासी उपायुक्त कुल्लू को समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। इसके बावजूद भी समस्या हल नहीं हो पाई है। बॉक्स कमेटी का गठन, समस्या हल करने का प्रयासइनर अखाड़ा बाजार में पहाड़ी से भूस्खलन और पानी की रिसाव संबंधी समस्या का समाधान करने का प्रयास जारी है। इस क्षेत्र का जीआई सर्वेक्षण रवाया गया है। इसके अलावा जलशक्ति विभाग और नगर परिषद संयुक्त निरीक्षण कर चुकी है। वहीं, जिला स्तर पर भी गठन किया गया है। जल्द ही जिला स्तरीय कमेटी जल्द क्षेत्र का निरीक्षण करेगी। -निशांत कुमार, उपमंडलाधिकारी कुल्लू बॉक्स बरसात में हुए भूस्खलन में दबे थे 12 लोग, नौ ने गंवाई जानइस बरसात सितंबर माह में आई प्राकृतिक आपदा में इनर आखाड़ा बाजार में पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण मलबे में 12 लोग दब गए थे। इन लोगों को रेस्क्यू करने में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गृह रक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से कार्य किया। तीन से सात सितंबर तक चले इस रेस्क्यू अभियान में नौ शव और तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया था।बाक्स तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद नगर परिषद या प्रशासन ने अब तक उनकी संपत्ति से मलबा तक नहीं हटाया है। उन्होंने कहा कि लगभग दो सौ घरों में रहने वाले करीब 1,000 निवासी लगातार डर के साए में जी रहे हैं, विशेषकर सर्दियों में फिर से बारिश शुरू होगी। -अभिनव वशिष्ठ, इनर आखाड़ा बाजार बाक्स मठ क्षेत्र में एक दशक में मकानों की संख्या लगभग दस गुना बढ़ गई है। जो इस भू-भाग की भार की क्षमता से कहीं अधिक है। उन्होंने क्षेत्र को ग्रीन ज़ोन घोषित करने और नए निर्माण पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। सवाल उठाया कि उचित जल निकासी प्रणाली न होने के बावजूद निर्माण अनुमतियां कैसे जारी की गई। - राजन निवासी इनर आखाड़ा बाजार
#NinePeopleLostTheirLives #YetTheSituationDidNotImprove. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 06, 2025, 17:00 IST
Kullu News: नौ लोगों ने गंवाई जान, फिर भी नहीं सुधरे हालात #NinePeopleLostTheirLives #YetTheSituationDidNotImprove. #VaranasiLiveNews
