जैन आगम में नव देवताओं का बड़ा महत्व: सौरभ जैन
- विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ द्वारा बच्चों का संस्कार शिविरमाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। महावीर जयंती भवन में 139 वां संस्कार शिविर लगाया गया। पूजन और प्रक्षाल के बाद सौरभ जैन सराफ ने 80 बच्चों को जैन आगम में नव देवताओं के महत्व विषय में जानकारी दी। शारदा रोड पर यह कार्यक्रम विश्व श्रमण श्रीसंघ द्वारा किया गया। सौरभ सराफ ने बच्चों को बताया कि जैन आगम में नव देवताओं को ही माना जाता है। उनकी पूजा की जाती है। ये नव देवता अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय, साधु, जिन धर्म, जिन आगम, जिन चैत्य, जिन चैत्यालय हैं। जैन आगम में इनकी पूजन से सभी पूजाओं का फल मिल जाता है। नव देवताओं की पूजा से ही कर्मों का क्षय होता है। आज के कार्यक्रम में देवेंद्र जैन, विनोद जैन, अतुल जैन ने बच्चों से प्रक्षाल की सभी आवश्यक क्रियाएं सम्पन्न कराई। गौरव जैन, वैभव जैन, सम्यक जैन, राहुल जैन ने बच्चों को पूजन विधि बताई। प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य अंकित जैन को परिवार को मिला। ड्रा में विजेता राजवर्धन जैन रहे। सौरभ जैन ने बताया कि अगला शिविर 21 दिसंबर को इसी स्थान पर लगाया जाएगा।
#NineDeitiesHaveGreatImportanceInJainAgama:SaurabhJain #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 14, 2025, 17:56 IST
जैन आगम में नव देवताओं का बड़ा महत्व: सौरभ जैन #NineDeitiesHaveGreatImportanceInJainAgama:SaurabhJain #VaranasiLiveNews
