बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली के नाम पर धोखाधड़ी, फैंस और करीबी लोगों को किया अलर्ट; कहा- यह एक स्कैम…
निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए फैंस, करीबी लोगों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सचेत किया है। उन्होंने बताया है कि कोई उनके नाम पर स्कैम करने की काेशिश कर रहा है। इस व्यक्ति के बारे में निक्की ने जानकारी भी सोशल मीडिया पर साझा की है। जानिए, निक्की ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा निक्की तंबोली ने फेक नंबर का जिक्र किया निक्की तंबोली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए एक नंबर और चैट शेयर की। जिसमें एक अनजान नंबर से उनके करीबी लोगों से कॉन्टैक्ट किया जा रहा है। इस पोस्ट के साथ निक्की लिखती हैं, काेई मेरा नाम और तस्वीर इस्तेमाल करके फेक नंबर से लोगों को मैसेज कर रहा है। यह मैं नहीं हूं। प्लीज इस शख्स को अहमियत ना दें। रिप्लाई ना करें। यह स्कैम हो सकता है। कृपया इस नंबर को रिपोर्ट करें, ब्लॉक करें।
#Television #National #NikkiTamboli #NikkiTamboliFakeAccount #NikkiTamboliBiggBoss14 #The50Show #NikkiTamboliBoyfriend #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 06:31 IST
बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली के नाम पर धोखाधड़ी, फैंस और करीबी लोगों को किया अलर्ट; कहा- यह एक स्कैम… #Television #National #NikkiTamboli #NikkiTamboliFakeAccount #NikkiTamboliBiggBoss14 #The50Show #NikkiTamboliBoyfriend #VaranasiLiveNews
