Nihang Sikh Dispute: कुल्हाल से आगे आए तो कहां गए निहंग? मोर्चे पर डटा रहा अमला, नहीं लगा सुराग, तलाश जारी
कुल्हाल बैरियर से आगे निहंगों के बढ़ने की सूचना के बाद शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सबसे बड़ा सवाल यही बना रहा कि यदि निहंग कुल्हाल से आगे आ गए थे तो आखिर वे गए कहां। इस सवाल का स्पष्ट जवाब न तो पुलिस अधिकारियों के पास था और न ही प्रशासन के पास। डीएम आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल प्रेमनगर में एक घंटे तक मोर्चे पर डटे रहे लेकिन उन्हें भी खाली हाथ लौटना पड़ा। निहंगों के दून की ओर बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रेमनगर के साथ ही सेलाकुई और सहसपुर क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संभावित रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस टीमों ने वाहनों की जांच की और आने-जाने वालों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। बैरियर तोड़ उत्तराखंड की सीमा में घुसे निहंग:तलवारें लहराईं, कहां गए किसी को पता नहीं; सड़कों पर उतरी फोर्स
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #NagrasuGurudwaraCase #UttarakhandNews #Chamoli #Rudraprayag #NihangSikhDispute #NihangDehradunMarch #AgenciesOfficials #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 02:37 IST
Nihang Sikh Dispute: कुल्हाल से आगे आए तो कहां गए निहंग? मोर्चे पर डटा रहा अमला, नहीं लगा सुराग, तलाश जारी #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #NagrasuGurudwaraCase #UttarakhandNews #Chamoli #Rudraprayag #NihangSikhDispute #NihangDehradunMarch #AgenciesOfficials #VaranasiLiveNews
