निहंगों का दून कूच: धरे रह गए इंतजाम; सीमाओं पर निगहबानी करती रही पुलिस, चकमा देकर शहर में घुसे निहंग
कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग की घटनाओं के बाद निहंगों के उत्तराखंड कूच की सूचना पर देहरादून पुलिस ने हिमाचल सीमा से लगे कुल्हाल में कड़ी निगरानी और बैरिकेडिंग की थी। प्रेमनगर क्षेत्र में भी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बावजूद निहंगों का एक जत्था शहर के भीतर पहुंच गया और पटेलनगर थाना क्षेत्र तक आ गया। यहां पुलिस ने उन्हें रोककर वापस भेजा। इस घटनाक्रम ने पुलिस की घेराबंदी, खुफिया तंत्र और आपसी समन्वय पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, निहंग सिक्खों ने उत्तराखंड की ओर कूच का आह्वान किया था। इसके बाद देहरादून जिले में विशेष सतर्कता बरती गई। कुल्हाल सीमा पर वाहनों की जांच, बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रेमनगर क्षेत्र में भी निहंगों के संभावित प्रवेश को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का दावा किया गया। पुलिस-प्रशासन का फोकस मुख्य रूप से सीमावर्ती मार्गों पर रहा। बैरियर तोड़ उत्तराखंड की सीमा में घुसे निहंग:तलवारें लहराईं, कहां गए किसी को पता नहीं; सड़कों पर उतरी फोर्स
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #NagrasuGurudwaraCase #UttarakhandNews #Chamoli #Rudraprayag #NihangSikhDispute #NihangDehradunMarch #AgenciesOfficials #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 02:44 IST
निहंगों का दून कूच: धरे रह गए इंतजाम; सीमाओं पर निगहबानी करती रही पुलिस, चकमा देकर शहर में घुसे निहंग #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #NagrasuGurudwaraCase #UttarakhandNews #Chamoli #Rudraprayag #NihangSikhDispute #NihangDehradunMarch #AgenciesOfficials #VaranasiLiveNews
