Noida News: कुश्ती ट्रायल में निधि का मंडल स्तर पर चयन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय सब-जूनियर बालिका कुश्ती चयन ट्रायल में गौतमबुद्ध नगर की खिलाड़ी निधि ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसके आधार पर उनका चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि निधि अब 29 अक्तूबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगी। इसमें प्रदर्शन के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
#NidhiSelectedAtTheDivisionalLevelInWrestlingTrials #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 20:36 IST
Noida News: कुश्ती ट्रायल में निधि का मंडल स्तर पर चयन #NidhiSelectedAtTheDivisionalLevelInWrestlingTrials #VaranasiLiveNews
