Updates: बंगलूरू में बच्चों से यातना मामले में सभी डे-केयर केंद्रों की होगी जांच; कोलकाता पहुंचे ओम बिरला

बंगलूरू में आईटी कंपनी परिसर स्थित डे-केयर सेंटर में छोटे बच्चों को यातना मामले में पुलिस ने शहर के अन्य सेंटरों की जांच कराने का फैसला किया है। पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह भी जांच होगी कि अन्य डे-केयर केंद्रों पर निर्धारित नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। बता दें कि ब्रुकफील्ड स्थित कैपजेमिनी के परिसर में संचालित डे-केयर सेंटर का है, जहां कार्यरत पांच महिला कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनकी पहचान मंजुला, विजयलक्ष्मी, भवानी, सिंधु, और बिंदु के रूप में हुई है। घटना का खुलासा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल होने और चाइल्ड हेल्पलाइन को शिकायत मिलने के बाद हुआ।

#IndiaNews #National #NewsUpdates #NewsUpdatesOf3July #Politics #Crime #CentralGovt #NewsInHindi #BengaluruChildcare #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 02:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Updates: बंगलूरू में बच्चों से यातना मामले में सभी डे-केयर केंद्रों की होगी जांच; कोलकाता पहुंचे ओम बिरला #IndiaNews #National #NewsUpdates #NewsUpdatesOf3July #Politics #Crime #CentralGovt #NewsInHindi #BengaluruChildcare #VaranasiLiveNews