Updates: मोदी ने कोलंबिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को दी बधाई; NEET-UG से मिले सबक को अब परखेगी संसदीय समिति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले एबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत और कोलंबिया के बीच दोस्ती लगातार मजबूत हो रही है। मोदी ने उम्मीद जताई कि दोनों देश आने वाले वर्षों में आपसी सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। करोड़पति कारोबारी और राजनीति में नए एबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला को हाल ही में चुनाव अधिकारियों ने विजेता घोषित किया है। प्रधानमंत्री ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं। NEET-UG से मिले सबक को अब परखेगी संसदीय समिति संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल मामलों की स्थायी समिति एक जुलाई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली, नीट-यूजी परीक्षा से जुड़े अनुभवों और एजेंसी में किए जा रहे सुधारों की समीक्षा करेगी।समिति के सामने एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी और एनटीए सुधार समिति के अध्यक्ष तथा इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन पेश होंगे। समिति की अध्यक्षता हाल ही में नियुक्त कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक करेंगे। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह का स्थान लिया है। समिति की पहली बैठक का मुख्य एजेंडा 21 जून को आयोजित दोबारा नीट-यूजी परीक्षा और उससे मिले अनुभवों की समीक्षा करना है। बैठक में एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह समिति को बताएंगे कि परीक्षा संचालन से क्या सीख मिली और भविष्य में परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी भी सुधारों की जानकारी देंगे।

#IndiaNews #National #NewsUpdates #NewsUpdatesOf27June #VicePresident #CpRadhakrishnan #Cghs #Mizoram #GujaratAcbRaid #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 02:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Updates: मोदी ने कोलंबिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को दी बधाई; NEET-UG से मिले सबक को अब परखेगी संसदीय समिति #IndiaNews #National #NewsUpdates #NewsUpdatesOf27June #VicePresident #CpRadhakrishnan #Cghs #Mizoram #GujaratAcbRaid #VaranasiLiveNews