Updates: रचिता भंडारी माल्टा में भारत की नई उच्चायुक्त नियुक्त; अरुणाचल के पश्चिम कामेंग में लगे भूकंप के झटके

विदेश मंत्रालय ने रचिता भंडारी को माल्टा में भारत की अगली उच्चायुक्त नियुक्त किया है। वह 2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं और फिलहाल मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। जल्द ही वह अपना नया कार्यभार संभालेंगी। भारत और माल्टा के बीच संबंध काफी पुराने और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। भारत ने 1964 में माल्टा की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग भी मजबूत है। माल्टा में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है और वहां योग दिवस नियमित रूप से मनाया जाता है। माल्टा में भारतीय समुदाय की संख्या करीब 18,000 है, जो हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी है। भारतीय नागरिक स्वास्थ्य, आईटी, निर्माण और होटल उद्योग जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। भारतीय उच्चायोग माल्टा में फिल्म महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भारतीय त्योहारों का आयोजन करता रहा है। रचिता भंडारी की नियुक्ति से भारत-माल्टा संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। भारत-दक्षिण कोरिया विदेश नीति वार्ता का छठा दौर विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) पी. कुमारन 12 से 13 फरवरी तक दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान वह भारत-दक्षिण कोरिया छठी विदेश नीति और सुरक्षा वार्ता (FPSD)की सह-अध्यक्षता करेंगे। कोरियाई पक्ष से इस वार्ता की अगुवाई पार्क यून‑जू, प्रथम उप विदेश मंत्री करेंगे। इस वार्ता में दोनों देश अपने विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसमें व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, विज्ञान और तकनीक जैसे अहम विषय शामिल होंगे। दोनों देशों ने यह भी सहमति जताई है कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाया जाए। भारत और दक्षिण कोरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार इस समय करीब 28 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुका है। दोनों देशों का लक्ष्य इसे 2030 तक 50 अरब डॉलर तक ले जाना है। इसके लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी है। इस वार्ता में हिंद-प्रशांत क्षेत्र और कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति जैसे क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही, जी-20 में भारत की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा होगी।

#IndiaNews #National #NewsUpdates #NewsUpdatesOf10Feb #NorthEastWestSouth #IndianPolitics #NewsInHindi #Gujarat #Aimim #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 05:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Updates: रचिता भंडारी माल्टा में भारत की नई उच्चायुक्त नियुक्त; अरुणाचल के पश्चिम कामेंग में लगे भूकंप के झटके #IndiaNews #National #NewsUpdates #NewsUpdatesOf10Feb #NorthEastWestSouth #IndianPolitics #NewsInHindi #Gujarat #Aimim #VaranasiLiveNews