Updates: भारतीय पेशेवरों के लिए जर्मनी-इटली में बढ़े अवसर; अनुपम सिंह गहलोत बने अहमदाबाद के नए पुलिस कमिश्नर
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में 'ह्यूमन रिसोर्स मोबिलिटी फोरम' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जर्मनी, इटली और जापान के राजदूत शामिल हुए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि जर्मनी भारतीय कुशल कार्यबल का स्वागत कर रहा है। भारत और जर्मनी के बीच हुआ प्रवासन समझौता अब दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत कर रहा है। इटली के राजदूत ने बताया कि उनके देश में भारतीय श्रमिकों के लिए अवसर बढ़ रहे हैं। इटली अब भारतीय नर्सों की भर्ती पर विशेष ध्यान दे रहा है। साथ ही, भारतीय छात्रों के लिए वहां रहने के नए विकल्प भी दिए जा रहे हैं। जापान के साथ भी कौशल आधारित मोबिलिटी को लेकर चर्चा हुई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सुरक्षित और कानूनी रास्तों से प्रवासन होने पर अर्थव्यवस्थाएं मजबूत होती हैं। उन्होंने मानव तस्करी रोकने पर भी जोर दिया।
#IndiaNews #National #NewsUpdates #NorthEast #Politics #NationalNewsInHindi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 03:00 IST
Updates: भारतीय पेशेवरों के लिए जर्मनी-इटली में बढ़े अवसर; अनुपम सिंह गहलोत बने अहमदाबाद के नए पुलिस कमिश्नर #IndiaNews #National #NewsUpdates #NorthEast #Politics #NationalNewsInHindi #VaranasiLiveNews
