Updates: पीएम मोदी आज सचिवों के साथ करेंगे बैठक; खामनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे हसनैन और मार्गेरिटा
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक निजी सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से बड़ा हादसा हुआ। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। यह घटना 21 जून को पेरियापालयम के पास एक एक्सपोर्ट यूनिट में सामान्य कामकाज के समय हुई थी। जहरीली गैस की चपेट में आने से कुल 83 लोग बीमार हुए थे। इन लोगों को सांस लेने में तकलीफ, खांसी और सीने में दर्द जैसी समस्याएं हुई थीं। फिलहाल 25 मजदूरों का इलाज अभी भी अस्पतालों में चल रहा है।
#IndiaNews #National #NewsUpdates #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 01:48 IST
Updates: पीएम मोदी आज सचिवों के साथ करेंगे बैठक; खामनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे हसनैन और मार्गेरिटा #IndiaNews #National #NewsUpdates #VaranasiLiveNews
