News Updates: अगरतला के अपार्टमेंट में जोरदार विस्फोट, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक अपार्टमेंट में जोरदार विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। हादसे में कुछ लोगों के हताहत होने की भी सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसडीपीओ सदर देबा प्रसाद रॉय ने कहा, हमें सूचना मिली कि एक अपार्टमेंट में तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी है और कुछ लोगों के हताहत होने की भी खबर है। हम मौके पर पहुंचे तो पता चला कि यह घटना अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे में हुई है। उन्होंने बताया, हमने बम निरोधक दस्ता, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया है। फिलहाल हमें जो भी सामान मिला है, उसे जब्त कर लिया गया है। उम्मीद है कि जांच के बाद यह पता चल सकेगा कि यह घटना क्यों हुई।
#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 02:40 IST
News Updates: अगरतला के अपार्टमेंट में जोरदार विस्फोट, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
