News Updates: केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा; हज नीति 2027 जारी, अगले साल की यात्रा के आवेदन शुरू
केंद्र सरकार ने हज नीति 2027 की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही अगले साल होने वाली हज यात्रा के लिए इच्छुक जायरीनों (हजयात्रियों) से आवेदन भी आमंत्रित किए गए हैं। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का कहना है कि यह नई नीति हज यात्रा को हर नागरिक के लिए अधिक आरामदायक, सुरक्षित और गरिमापूर्ण बनाने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस नीति को जारी करते हुए बताया कि भारतीय हज समिति ने सोमवार से ही आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि इच्छुक जायरीन हज-2027 के लिए आधिकारिक पोर्टल hajcommittee.gov.in या हज सुविधा एप के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को पहले से कहीं अधिक लचीला, सरल और सुलभ बना दिया है। हज समिति और निजी क्षेत्र (प्राइवेट ऑपरेटर्स) के बीच सीटों का बंटवारा 70:30 के अनुपात में पहले जैसा ही रहेगा। इसके तहत हज कमेटी को 1,22,518 सीटें और निजी क्षेत्र को 52,507 सीटें मिलेंगी। हालांकि, सरकार भारत के कुल हज कोटे (जो पिछले साल 1,75,025 था) को और बढ़ाने के लिए सऊदी अरब सरकार से प्रयास कर रही है। जायरीनों की सुविधा के लिए एक एआई-असिस्टेंट टूल शुरू किया जा रहा है, जो हिंदी, उर्दू और अन्य प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर अल्पसंख्यक कार्य एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
#IndiaNews #National #NewsUpdateInHindi #NationalIndiaNewsInHindi #LatestNews #LatestNewsInHindi #IndiaHindiNews #NewsUpdate #NewsUpdateToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 03:20 IST
News Updates: केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा; हज नीति 2027 जारी, अगले साल की यात्रा के आवेदन शुरू #IndiaNews #National #NewsUpdateInHindi #NationalIndiaNewsInHindi #LatestNews #LatestNewsInHindi #IndiaHindiNews #NewsUpdate #NewsUpdateToday #VaranasiLiveNews
