News Updates: श्रीलंका से स्वदेश लौटे 14 भारतीय मछुआरे; केरल चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर कांग्रेस का मंथन

आगामी केरल विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा पर कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी के लिए एआईसीसी द्वारा एक प्रक्रिया प्रस्तावित की गई है। यह प्रक्रिया कई वर्षों से चली आ रही है। वह प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि हमें स्क्रीनिंग कमेटी में इस पर विस्तार से चर्चा करनी होगी। फिर स्क्रीनिंग कमेटी एक दस्तावेज प्रस्तावित करेगी और उसे केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष प्रस्तुत करेगी। उन्होंने बताया कि कल हमने कई सीटों के लिए उम्मीदवार चुन लिए हैं, लेकिन अभी तक घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव की तारीखों के एलान पर निर्भर करता है। अब यह स्पष्ट है कि चुनाव की तारीख बढ़ा दी गई है। चुनाव की तारीख जाने बिना हम उम्मीदवारों की घोषणा कैसे कर सकते हैं उन्होंने कहा कि केरल में एलडीएफ के साथ भी यही स्थिति है। उन्होंने 8 तारीख को घोषणा करने का फैसला किया था, लेकिन चुनाव की घोषणा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। भाजपा ने केरल में एक भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इसीलिए हम देरी कर रहे हैं। हम केवल चुनाव की तारीख के कारण ही देरी कर रहे हैं।

#IndiaNews #National #NewsUpdate #NewsUpdateToday #NewsUpdateInHindi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 14, 2026, 01:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




News Updates: श्रीलंका से स्वदेश लौटे 14 भारतीय मछुआरे; केरल चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर कांग्रेस का मंथन #IndiaNews #National #NewsUpdate #NewsUpdateToday #NewsUpdateInHindi #VaranasiLiveNews