News Updates: चुनाव आयोग के खिलाफ पश्चिम बंगाल कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन; मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने सोमवार को कोलकाता के केंद्र में ईवीएम या मतदाता सूची में नाम हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग (EC) सच्चे मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश कर रहा है। धरने का नेतृत्व राज्य कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने किया। यह रैली बैंकशाल कोर्ट के पास से शुरू होकर CEO कार्यालय तक गई। सभा को संबोधित करते हुए शुभंकर सरकार ने कहा कि चुनाव आयोग वैध मतदाताओं को अधिकारहीन बनाने” की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तार्किक विसंगतियों के नाम पर आयोग असली मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास कर रहा है। यह लोकतंत्र पर हमला है।” सरकार ने कहा कि इस विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से गरीब और कमजोर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आयोग मतदाता सूची के संशोधन में पारदर्शिता नहीं सुनिश्चित करता है तो कांग्रेस अपना प्रदर्शनजारी रखेगा।

#IndiaNews #National #NewsUpdates #Karnataka #Police #Protest #TejasviSurya #MetroFairHike #Manipur #Militant #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 03:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




News Updates: चुनाव आयोग के खिलाफ पश्चिम बंगाल कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन; मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार #IndiaNews #National #NewsUpdates #Karnataka #Police #Protest #TejasviSurya #MetroFairHike #Manipur #Militant #VaranasiLiveNews