नई तकनीक: पहाड़ी नींबू बनेगा मनी फ्रूट, 90 दिन तक खराब नहीं होगा जूस, बागवानों के लिए खुले कमाई के रास्ते

बागवानी विशेषज्ञों ने पहाड़ी नींबू का जूस निकालने की एक ऐसी तकनीक खोजी है जिससे इससे 90 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। इससे इस फल को उगाना बागवानों के लिए मुनाफे का काम होगा। डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के तहत आने वाले बागवानी एवं वानिकी कॉलेज नेरी को यह सफलता मिली है। इस संबंध में इस संस्थान की सहायक आचार्य डॉ. प्रीति चौधरी की निगरानी में शोधार्थी सुमित्रे श्रेय ने शोध किया है। इसमें विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो. पीसी शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा, जबकि बायोकेमिस्ट मीनाक्षी ठाकुर ने भी योगदान दिया। यह शोध जर्नल ऑफ हॉर्टिकल्चरल साइंसेज में प्रकाशित हुआ है।

#CityStates #Shimla #HillLemonJuice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 20:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




नई तकनीक: पहाड़ी नींबू बनेगा मनी फ्रूट, 90 दिन तक खराब नहीं होगा जूस, बागवानों के लिए खुले कमाई के रास्ते #CityStates #Shimla #HillLemonJuice #VaranasiLiveNews