Agra News: राम, लक्ष्मण और रावण के किरदारों में नजर आएंगे नए चेहरे

आगरा। ऐतिहासिक रामलीला में श्रद्धालुओं को प्रमुख पात्र पूरी तरह नया अंदाज देखने में मिलेंगे। इस बार राम, लक्ष्मण और रावण की भूमिकाओं के लिए नए कलाकारों का चयन किया है। सागर चतुर्वेदी भगवान श्रीराम, विकास चतुर्वेदी लक्ष्मण और पवन चतुर्वेदी रावण की भूमिका निभाएंगे।गुरु राम कृपा रामलीला कृष्ण लीला संस्थान के अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने बताया भरत का अभिनय कान्हा चतुर्वेदी, आकाश चतुर्वेदी शत्रुघ्न और पंकज चतुर्वेदी व्यास के रूप में रामकथा का वाचन करेंगे। इस बार अधिकांश पात्र नए कलाकार निभा रहे हैं। रामलीला को नए स्वरूप और अधिक प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ मंचित करने की तैयारी की जा रही है। मंडली के 40 कलाकार भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर सीता स्वयंवर, वनगमन, लंका विजय, रावण वध और श्रीराम के राज्याभिषेक तक की लीलाओं का मंचन करेंगे। हनुमान के स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आनंद चतुर्वेदी पिछले 5 वर्षों से लगातार भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं।माता सीता के पात्र पर असमंजसपिछले कई वर्षों से माता सीता का स्वरूप लड़के को बनाया जाता रहा है। वर्ष 2025 में पहली बार किसी लड़की को सीता बनाया गया था। इस बार रामलीला कमेटी में असमंजस बना हुआ है। कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल बताते हैं कि 90 प्रतिशत इस बार लड़का ही माता सीता का पात्र करेगा।

#NewFacesWillBeSeenInTheRolesOfRam #Lakshman #AndRavana. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 02:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: राम, लक्ष्मण और रावण के किरदारों में नजर आएंगे नए चेहरे #NewFacesWillBeSeenInTheRolesOfRam #Lakshman #AndRavana. #VaranasiLiveNews