Kullu News: जाहलमा नाले का नया पुल छोटे वाहनों के लिए बहाल

बड़े वाहनों को अभी 4-5 दिन और करना होगा इंतजारडीसी किरण भड़ाना और कर्नल प्रकुल दीक्षित ने किया शुभारंभसंवाद न्यूज एजेंसी उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। सीमा सड़क संगठन ने जाहलमा नाले पर बने 120 फीट लंबे नए पुल को शुक्रवार दोपहर बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना और कर्नल प्रकुल दीक्षित ने रिबन काटकर पुल का शुभारंभ किया। शुभारंभ से पहले बीआरओ 94 आरसी के ओसी मेजर पारस ने निर्माणाधीन पुल का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर बीआरओ 38 बीआरटीएफ के कमांडर प्रकुल दीक्षित की गाड़ी को नए पुल से होकर पहले निकाला गया।ओसी मेजर पारस ने बताया कि अभी पुल से छोटे वाहनों के साथ सब्जियों से लदी पिकअप जैसी कम लोडिड गाड़ियों को आने-जाने की इजाजत होगी। इसके लिए स्थानीय पुलिस की देखरेख में आवाजाही करवाई जाएगी। बड़े और भारी लोडिड वाहनों को अभी चार से पांच दिन तक इंतजार करना होगा। तब तक सभी बड़े वाहन बीआरओ की ओर से नाले में बनाई गई अस्थायी सड़क से ही गुजरेंगे।25 मई को क्षतिग्रस्त हुआ था पुल25 मई की रात जाहलमा नाले पर बना पुराना पुल मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से लाहौल की 14 पंचायतों और पांगी घाटी का संपर्क प्रभावित था। बीआरओ ने अस्थायी सड़क बनाकर राहत दी थी और साथ ही युद्धस्तर पर नए पुल का निर्माण शुरू किया। पुल बहाल होने से क्षेत्र के लोगों ने अब राहत की सांस ली है। अधिकारियों, कर्मचारियों को किया सम्मानित इस अवसर पर सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही नाले की अस्थायी सड़क पर बेहतर ट्रैफिक ड्यूटी निभाने पर पुलिस चौकी जाहलमा के जवानों को भी मिठाई बांटी गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला, उपमंडलाधिकारी केलांग कुनिका एकर्ज, डीएफओ इंद्रजीत सिर्रा सहित बीआरओ के कई अधिकारी मौजूद रहे।

#NewBridgeOverJahalmaNallahReopenedForLightVehicles. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 15:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: जाहलमा नाले का नया पुल छोटे वाहनों के लिए बहाल #NewBridgeOverJahalmaNallahReopenedForLightVehicles. #VaranasiLiveNews