Nepal Elections: आम चुनाव को लेकर पीएम सुशीला कार्की की अपील, 'मतदाता मतदान अवश्य करें और शांति बनाए रखें'

नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सोमवार अपराह्न राष्ट्र संबोधन में आगामी 5 मार्च को होने वाले आम निर्वाचन में सभी मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने और चुनाव के समय शांति व संयम बनाए रखने की अपील की। नेपाल टेलिविजन और रेडियो नेपाल के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री कार्की ने कहा कि देश एक बार फिर इतिहास के महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। यह भी पढ़ें - टैरिफ नीति पर ट्रंप को दोहरा झटका: सुप्रीम कोर्ट के बाद संघीय अदालत का फैसला, रिफंड रोकने की मांग ठुकराई जेन-जी आंदोलन का भी किया जिक्र होली पर्व और चुनाव की तैयारी एक साथ आने को उन्होंने प्रतीकात्मक बताते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया, दोनों ही राष्ट्रीय एकता और भविष्य के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। जेन-जी आंदोलन के बाद की कठिन परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उस समय देश अस्थिरता, भय और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा था। उन्होंने कहा कि हिंसक स्थिति से देश को शांतिपूर्ण मार्ग पर लाना और संविधान के रास्ते पर लौटाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी थी, जिसमें जनता के संयम और सहयोग से सफलता मिली। 'औपचारिकता नहींभविष्य का निर्णय समझें' प्रधानमंत्री कार्की ने मतदाताओं से आग्रह किया कि मतदान को केवल औपचारिक प्रक्रिया न मानें, बल्कि इसे अपने और आने वाली पीढ़ी के भविष्य का निर्णय समझें। उन्होंने कहा कि मार्च ५ को अन्य सभी कार्य छोड़कर मतदान केंद्र पहुंचना नागरिक कर्तव्य है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और समर्थकों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी सम्मान और मौन अवधि के पूर्ण पालन का अनुरोध किया। साथ ही निर्वाचन आयोग, सुरक्षा निकायों और सरकारी कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी निष्पक्षता से चुनाव स्वच्छ, स्वतंत्र और भयमुक्त होगा। भ्रामक सूचनाओं पर सरकार की नजर- कार्की उन्होंने स्पष्ट किया कि दंडहीनता को किसी भी स्तर पर बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। होलिका पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने संयम के साथ होली मनाने की अपील की और कहा कि किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाया जाए। यह भी पढ़ें - UNSC: ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप, मेलानिया ने की सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता; तेहरान बोला- शर्मनाक दोहरा रवैया 'मैंने मातृभूमि के प्रति अपना दायित्व समझा' विदेश नीति के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, विशेषकर ईरान क्षेत्र की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वहां रह रहे नेपाली नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और सभी नेपाली मिशनों को सतर्क किया गया है। आखिरी में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस कठिन समय में देश का नेतृत्व करना मातृभूमि के प्रति अपना दायित्व समझा है। उन्होंने नागरिकों से होली की खुशियां साझा करने और आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण व ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। अन्य वीडियो

#World #International #NepalElections #SushilaKarki #NepalPm #KpSharmaOli #BalendraShah #NepaliVoters #Gen-zProtestInNepal #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 03:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Nepal Elections: आम चुनाव को लेकर पीएम सुशीला कार्की की अपील, 'मतदाता मतदान अवश्य करें और शांति बनाए रखें' #World #International #NepalElections #SushilaKarki #NepalPm #KpSharmaOli #BalendraShah #NepaliVoters #Gen-zProtestInNepal #VaranasiLiveNews