NEET: टूटी पसलियों और सर्जरी के बाद भी नहीं टूटा हौसला, सृष्टि दुबे ने दी री-नीट परीक्षा; केंद्र पर खास इंतजाम

NEET Exam 2026:नीट यूजी 2026 की परीक्षा के बीच एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। कोलकाता की रहने वाली छात्रा सृष्टि दुबे, जो 14 जून को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, उन्होंने तमाम मुश्किलों के बावजूद परीक्षा दी। उनके लिए परीक्षा केंद्र पर विशेष मेडिकल इंतजाम किए गए, जिससे वह सुरक्षित तरीके से परीक्षा में शामिल हो सकीं। घायल छात्रा के लिए परीक्षा केंद्र पर किए गए विशेष इंतजाम NEET की तैयारी कर रही छात्रा सृष्टि दुबे 14 जून को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनकी बड़ी सर्जरी भी हुई थी। इसके बावजूद, केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के हस्तक्षेप के बाद उन्हें विशेष व्यवस्था के साथ NEET परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई। सृष्टि की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र पर अलग कमरा, मेडिकल स्टाफ और एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी। कई पसलियां टूटने और फेफड़ों में चोट लगने के बाद भी उन्होंने परीक्षा दी। उनके माता-पिता ने इस मदद के लिए NTA और शिक्षा मंत्री का धन्यवाद किया। Kolkata: A NEET aspirant, Shrishti Dubey, who suffered severe injuries in a road accident on June 14 and underwent major vascular surgery, was allowed to appear for the NEET examination with special medical arrangements after intervention by Union Education Minister Dharmendra… pic.twitter.com/5t6LQByjTb — IANS (@ians_india) June 21, 2026

#Education #National #NeetRe-test #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 13:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




NEET: टूटी पसलियों और सर्जरी के बाद भी नहीं टूटा हौसला, सृष्टि दुबे ने दी री-नीट परीक्षा; केंद्र पर खास इंतजाम #Education #National #NeetRe-test #VaranasiLiveNews