NEET री-एग्जाम संपन्न: 20 लाख से अधिक ने दी परीक्षा, दिव्यांग-गंभीर बीमार छात्रों के लिए किए गए विशेष प्रबंध
NEET UG 2026 Re-Exam: आज नीट यूजी का देश और दुनिया भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजन किया गया। इस दोबारा हुई परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए। देश भर में कुल 5,440 और विदेशों में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया कि22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित परीक्षा में करीब 20 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। एनटीए ने कहा कि इस बार प्रश्नपत्र 13 भाषाओं में उपलब्ध कराया गया था, जिनमें हिंदी और अंग्रेजी भी शामिल हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं।
#Education #National #Neet #NeetUg2026 #Nta #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 15:41 IST
NEET री-एग्जाम संपन्न: 20 लाख से अधिक ने दी परीक्षा, दिव्यांग-गंभीर बीमार छात्रों के लिए किए गए विशेष प्रबंध #Education #National #Neet #NeetUg2026 #Nta #VaranasiLiveNews
