NEET Re-Exam: आज पटना समेत बिहार के 35 शहरों में नीट पुनर्परीक्षा, गड़बड़ी रोकने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा
बिहार समेत पूरे देश में आज नीट यूजी 2026 की परीक्ष दुबारा आयोजित हो रही है। इससे पहले की परीक्षा को पेपरलीक की बात सामने आने के कारण रद्द कर दिया गया था। आज दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक री-एग्जाम आयोजित करेगा। बिहार के 35 शहरों में 331 केंद्रों पर नीट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 156061 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इनमें 81,165 छात्र और 74896 छात्राएं शामिल हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात हैं। तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गई है। पटना के 95 केंद्रों पर होगी परीक्षा राजधानी पटना के 95 केंद्रों पर परीक्षाएं होनी हैं, जिसमें लगभग 46 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।पटना के बापू परीक्षा परिसर समेत कई परीक्षा केंद्रों पर बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर चप्पे-चप्पे को खंगाला गया है। इस दौरान बिहार पुलिस की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, निगरानी प्रणाली और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। पटना जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
#CityStates #Bihar #Patna #GovernmentJobs #NeetUg2026 #NeetRe-exam #PaperLeakCase #NationalTestingAgency(nta) #BiharExaminationCentres #PatnaExamCentres #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 09:13 IST
NEET Re-Exam: आज पटना समेत बिहार के 35 शहरों में नीट पुनर्परीक्षा, गड़बड़ी रोकने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा #CityStates #Bihar #Patna #GovernmentJobs #NeetUg2026 #NeetRe-exam #PaperLeakCase #NationalTestingAgency(nta) #BiharExaminationCentres #PatnaExamCentres #VaranasiLiveNews
