NEET Paper Leak Case : धर्मेंद्र प्रधान पर भड़के राहुल गांधी बोले,'आपदाओं का विभाग बन गया है शिक्षा मंत्रालय!'

देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी NEET UG 2026 परीक्षा एक बार फिर विवादों में घिर गई है। जिस आशंका ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा रखी थी, वही सच साबित हो गया NEET पेपर लीक का मामला सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में अब तक नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसे-जैसे इस पूरे नेटवर्क की परतें खोल रही है, वैसे-वैसे कई हैरान करने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि परीक्षा प्रणाली में सेंध बाहर से नहीं लगाई गई, बल्कि सिस्टम से जुड़े कुछ लोगों ने ही अंदरूनी मदद देकर पूरे खेल को अंजाम तक पहुंचाया। इससे परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने बताया, "राहुल गांधी अब बच्चों के कंधे पर राजनीति करना चाहते हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि NEET पेपर लीक के मामले में सरकार कार्रवाई कर रही है। भविष्य में ऐसा न हो देश के शिक्षा मंत्री इसपर काम कर रहे हैं।" भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा, "राहुल गांधी अशोक गहलोत को भूल जाते हैं जिनके 5 साल के कार्यकाल में 10 बार पेपर लीक हुए थे। लेकिन राहुल गांधी ने एक शब्द नहीं कहा। राहुल गांधी आपदा में अवसर ढूंढ रहे हैं और राजनीति कर रहे हैं। उनके पास कोई अच्छा सुझाव हो तो सरकार को दें।राहुल ने X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'पहले NEET पेपर लीक, जिससे 22 लाख छात्र प्रभावित हुए. फिर CBSE के 12वीं के छात्रों को एक खराब OSM सिस्टम के कारण उम्मीद से कम नंबर मिले, जिससे कई छात्रों को कॉलेज में दाखिला नहीं मिलेगा. अब CBSE 9वीं के लाखों छात्रों से अचनाक 1 जुलाई से एक नई भाषा सीखने को कह रहा है, जबकि न तो कोई शिक्षक हैं और न ही किताबें.'

#IndiaNews #National #AllIndiaMedicalExam #BiologyLecturerArrested #CbiInvestigation #EducationSystemLoophole #ExamSyndicateBust #FinancialTransactionScam #IndiaNewsInHindi #JaipurMedicalStudent #LatestIndiaNewsUpdates #LaturCoachingScam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 18, 2026, 03:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




NEET Paper Leak Case : धर्मेंद्र प्रधान पर भड़के राहुल गांधी बोले,'आपदाओं का विभाग बन गया है शिक्षा मंत्रालय!' #IndiaNews #National #AllIndiaMedicalExam #BiologyLecturerArrested #CbiInvestigation #EducationSystemLoophole #ExamSyndicateBust #FinancialTransactionScam #IndiaNewsInHindi #JaipurMedicalStudent #LatestIndiaNewsUpdates #LaturCoachingScam #VaranasiLiveNews