NEET: नीट पेपर लीक मामले पर राजनाथ सिंह के घर बड़ी बैठक, शिक्षा मंत्री समेत NTA और PMO के अधिकारी भी मौजूद
NEET Paper Leak:नीट पेपर लीक मामले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हाई लेवल बैठक जारी है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एनटीए डीजी अभिषेक सिंह और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। मामले को लेकर बड़े फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है किनीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। अनियमितताओं के संकेत मिलने के बादपरीक्षा 12 मई को रद्द कर दी गई थी। अब 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा में करीब 23 लाख छात्र शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लगातार परीक्षा तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हाई लेवल बैठक की जा रही है। खबर अपडेट हो रही है
#Education #National #Neet #RajnathSingh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 16:41 IST
NEET: नीट पेपर लीक मामले पर राजनाथ सिंह के घर बड़ी बैठक, शिक्षा मंत्री समेत NTA और PMO के अधिकारी भी मौजूद #Education #National #Neet #RajnathSingh #VaranasiLiveNews
