नीट में चिट : अंडरवियर में छिपाया था मोबाइल, बलिया का शातिर वाराणसी में अरेस्ट; पुराना पेपर व ग्लू भी मिला

NEET UG 2026: नीट-यूजी 2026 परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध सामग्री के साथ पकड़े गए एक अभ्यर्थी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बलिया निवासी प्रिंस दुबे (20) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसे रविवार को मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार से पकड़ा गया। कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उन्होंने उसे रोककर जांच की तो उसके अंडरवियर में छिपाकर रखा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पुराना प्रश्नपत्र और ग्लू भी मिली, जिससे संदेह और गहरा गया।

#CityStates #Varanasi #Ballia #NeetPaper #Underwear #MobilePhone #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 09:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




नीट में चिट : अंडरवियर में छिपाया था मोबाइल, बलिया का शातिर वाराणसी में अरेस्ट; पुराना पेपर व ग्लू भी मिला #CityStates #Varanasi #Ballia #NeetPaper #Underwear #MobilePhone #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews