Shahjahanpur News: एनसीसी का कैंप प्रारंभ, कई जानकारी दी गईं
शाहजहांपुर। 25 यूपी एनसीसी बटालियन का दस दिवसीय एनसीसी शिविर का शुभारंभ हो गया। पहले दिन कैडेटों को विभिन्न जानकारी दी गईं।जवाहर नवोदय स्कूल में कैंप में पीलीभीत और शाहजहांपुर के करीब छह सौ कैडेटों ने भाग लिया। कैडेटों ने अपने टेंट और बैरक को तैयार किया। शाम में विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।कैंप में ड्रिल, फायरिंग, हथियारों को चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस बीच रिलायंस पाॅवर लिमिटेड, रोजा और शहीद संग्रहालय का भ्रमण भी कराया जाएगा। कैंप कमांडेंट कर्नल संग्राम सिंह चीमा की अध्यक्षता में होने वाले कैंप में कर्नल आनंद शर्मा भी प्रशिक्षण देंगे। कर्नल शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान कैडेट्स को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। संवाद
#NCCCampBegins;VariousDetailsProvided #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 17:51 IST
Shahjahanpur News: एनसीसी का कैंप प्रारंभ, कई जानकारी दी गईं #NCCCampBegins;VariousDetailsProvided #VaranasiLiveNews
