Maritime Threats: नौसेना प्रमुख ने बढ़ते समुद्री खतरों पर जताई चिंता, किया क्षेत्रीय एकता का आह्वान

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने शनिवार को समुद्री खतरों से निपटने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) के देशों के बीच अधिक एकता का आह्वान किया। इन खतरों में , जिनमें समुद्री डकैती, अवैध प्रवासन और मादक पदार्थों की तस्करी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समुद्र में आपराधिक नेटवर्क 'अधिक संगठित, तकनीकी रूप से जागरूक और परस्पर जुड़े हुए' हो गए हैं। उन्होंने ठोस नतीजे पाने के लिए सहयोगात्मक अभियानों की आवश्यकता पर जोर दिया। गोवा के नौसेना युद्ध महाविद्यालय में आयोजित गोवा समुद्री सम्मेलन (जीएमसी) के पांचवें संस्करण में समापन भाषण देते हुए एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि यह मंच संवाद-आधारित मंच से विकसित होकर कार्रवाई-उन्मुख ढांचे में तब्दील हो गया है। द्विवार्षिक सम्मेलन का आयोजन 'हिंद महासागर क्षेत्र में सामान्य समुद्री सुरक्षा चुनौतियां - गतिशील खतरों को कम करने के लिए प्रयासों की प्रगतिशील दिशाएं (एलएसओई)' विषय के तहत किया गया था। ये भी पढ़ें:दिल्ली रवाना हुए मणिपुर के CM:अमित शाह से कर सकते हैं मुलाकात, कैबिनेट विस्तार समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा सम्मेलन में 14 देशों ने लिया हिस्सा इसमें कोमोरोस, केन्या, मालदीव और सेशेल्स सहित 14 प्रतिभागी देशों की नौसेनाओं और समुद्री एजेंसियों के प्रमुखों के साथ-साथ बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मेडागास्कर, मलयेशिया, मॉरीशस, म्यांमार, सिंगापुर, श्रीलंका, तंजानिया और थाईलैंड के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया। प्रमुख सुरक्षा चिंताओं पर प्रकाश डालते हुए नौसेना प्रमुख ने अवैध, बिना रिपोर्ट किए और अनियमित (IUU) मछली पकड़ने को प्राथमिक समुद्री खतरों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि आईएफसी (सूचना संलयन केंद्र)-आईओआर की हालिया वार्षिक रिपोर्ट में पिछले दो वर्षों की तुलना में अवैध और अनियमित मछली पकड़ने की घटनाओं में गिरावट दर्ज की गई है, जो बढ़ी हुई गश्त, बेहतर निगरानी और अधिक मजबूत प्रवर्तन के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती है। अवैध रूप से मछली पकड़ना सबसे बड़ा समुद्री खतरा नौसेना प्रमुख ने कहा, 'हालांकि, उच्च मूल्य वाली प्रजातियों को लगातार निशाना बनाए जाने और अवैध शिकार की लगातार घटनाओं से कानूनी ढांचे, क्षेत्रीय सहयोग तंत्र, उन्नत निगरानी प्रौद्योगिकियों और समुदाय-आधारित हस्तक्षेपों को और मजबूत करने की आवश्यकता रेखांकित होती है।' ये भी पढ़ें:Bengal:ममता बनर्जी के साथ मंच पर दिखे भाजपा सांसद, केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप; चुनाव से पहले अटकलें तेज उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन विशाखापत्तनम में हुए प्रमुख समुद्री आयोजनों के तुरंत बाद आयोजित किया गया, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा (आईएफआर), द्विवार्षिक बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास मिलन और हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) के प्रमुखों का सम्मेलन शामिल हैं। अन्य वीडियो

#IndiaNews #National #NavyChief #AdmiralDineshTripathi #Unity #MaritimeThreats #Piracy #Drugs #Migration #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 20:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maritime Threats: नौसेना प्रमुख ने बढ़ते समुद्री खतरों पर जताई चिंता, किया क्षेत्रीय एकता का आह्वान #IndiaNews #National #NavyChief #AdmiralDineshTripathi #Unity #MaritimeThreats #Piracy #Drugs #Migration #VaranasiLiveNews