महासप्तमी 2026: मां कालरात्रि की पूजा में क्या पहनें? जानें सातवें दिन का शुभ रंग और स्टाइलिश आउटफिट

Navratri Maha Saptami Colour 2026: शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि को समर्पित है। इस दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ भक्तों में शुभ रंग के कपड़े पहनने और पारंपरिक अंदाज में तैयार होने का भी खास उत्साह रहता है। साल में नवरात्रि के सातवें दिन के लिए ग्रे यानी स्लेटी रंग प्रचलित है। यह रंग सादगी, संतुलन और शालीनता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप भी सप्तमी के दिन पूजा या गरबा के लिए खूबसूरत आउटफिट चुनना चाहती हैं, तो ग्रे रंग के एथनिक कपड़े आपके लुक को खास बना सकते हैं। ग्रे रंग की खासियत यह है कि इसे हल्के और गहरे, दोनों तरह के शेड्स में स्टाइल किया जा सकता है। सिल्वर ग्रे, चारकोल ग्रे और डव ग्रे जैसे शेड्स साड़ी, सूट, लहंगे और अनारकली में बेहद आकर्षक लगते हैं। सही ज्वेलरी, फुटवियर और दुपट्टे के साथ आप साधारण आउटफिट को भी फेस्टिव लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के सातवें दिन का शुभ रंग क्या है और इस मौके पर कौन-से आउटफिट आइडिया आपके लिए बेहतरीन रहेंगे।

#Fashion #National #ShardiyaNavratri2026 #Navratri2026 #MaaKalaratri #NavratriDay7Colour #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 16, 2026, 17:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महासप्तमी 2026: मां कालरात्रि की पूजा में क्या पहनें? जानें सातवें दिन का शुभ रंग और स्टाइलिश आउटफिट #Fashion #National #ShardiyaNavratri2026 #Navratri2026 #MaaKalaratri #NavratriDay7Colour #VaranasiLiveNews