देशव्यापी हड़ताल: एलआईसी ठप, 300 करोड़ का लेनदेन प्रभावित; रेलकर्मियों और महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन
UP News: केंद्रीय श्रम संगठनों, बैंक यूनियनों और किसान संगठनों के आह्वान पर बृहस्पतिवार को एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार की ओर से जारी चार नए श्रम संहिताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंकों में ताले लटकते रहे। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सहायक महामंत्री संजय शर्मा के मुताबिक, एक दिन के हड़ताल से तकरीबन 300 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस के नेतृत्व में निर्माण मजदूर यूनियन, घरेलू कामगार समूह, अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा, आशा वर्कर्स यूनियन आदि के साथ अखिल भारतीय किसान महासभा, एपवा आदि ने हड़ताल के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। कचहरी आंबेडकर पार्क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चौकी इंचार्ज जमुना प्रसाद तिवारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। वहीं, श्रम कार्यालय पर अपर श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपा। कैंट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय से सैकड़ों कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। यूनियन के सहायक महामंत्री संजय शर्मा और अध्यक्ष आरबी चौबे ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर जिले की 350 से अधिक सरकारी बैंक शाखाओं में पूर्ण तालाबंदी रही। हड़ताल के कारण कैश लेनदेन, चेक क्लीयरेंस, नेफ्ट और आरटीजीएस सेवाएं बाधित रहीं। इससे वाराणसी में लगभग 300 करोड़ रुपये का व्यवसाय प्रभावित हुआ। बैंककर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि श्रम अधिकारों पर हमले बंद नहीं हुए और 5-दिवसीय कार्य सप्ताह जैसी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 01:01 IST
देशव्यापी हड़ताल: एलआईसी ठप, 300 करोड़ का लेनदेन प्रभावित; रेलकर्मियों और महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
