Swami Vivekananda Quotes in Hindi: क्या विवेकानंद के प्रेरक वचन युवाओं को सफल बना सकते हैं? अपनाकर देखें
National Youth Day 2026 Quotes: हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती होती है। इस दिन को युवाओं के नाम समर्पित करते हुए प्रतिवर्ष युवा दिवस मनाया जाता है। अगर आपके मन में ये सवाल है कि स्वामी विवेकानंद कौन थे तो उत्तर विश्व में उनकी पहचान बताता है। स्वामी विवेकानंद भारत के एक महान आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक और समाज सुधारक थे। उनका नाम नरेंद्रनाथ दत्त था ,जिन्होंने वेदांत और योग के दर्शन को दुनिया भर में फैलाया। वर्ष1893 के शिकागो विश्व धर्म संसद में विवेकानंद जी ने अपने ऐतिहासिक भाषण से वैश्विक प्रसिद्ध पाई। उन्होंने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना कर लोगों को जोड़ा। स्वामी विवेकानंद की जयंती उनके विचारों और सोच की याद दिलाती है जो युवाओं का सही मार्ग दिखाते हैं। आज जब युवा तकनीक से घिरा है लेकिन दिशा को लेकर असमंजस में है, तब विवेकानंद के शब्द फिर से आवाज बनकर उभरते हैं। उनके विचार कमजोर मन को स्वीकार नहीं करते। वे कहते हैं, डरो मत, खुद पर विश्वास रखो और कर्म को पूजा बनाओ। राष्ट्रीय युवा दिवस पर उनके अनमोल वचन और उनसे प्रेरित कविताएं केवल पढ़ने के लिए नहीं, जीने के लिए हैं। ये पंक्तियां युवाओं को याद दिलाती हैं कि शक्ति बाहर नहीं, भीतर है। इस युवा दिवस स्वामी विवेकानंद के इन विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करके देखिए कि ये कितने असरदार साबित हो सकते हैं।
#Relationship #National #SwamiVivekanandaQuotes #NationalYouthDay2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 10, 2026, 15:07 IST
Swami Vivekananda Quotes in Hindi: क्या विवेकानंद के प्रेरक वचन युवाओं को सफल बना सकते हैं? अपनाकर देखें #Relationship #National #SwamiVivekanandaQuotes #NationalYouthDay2026 #VaranasiLiveNews
