राष्ट्रीय खिलाड़ी की पिटाई: वर्तमान और पूर्व छात्रों ने घेरकर पीटा, डर से पिता ने बेटे का कॉलेज जाना कराया बंद

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित डॉ. एमपीएस कॉलेज के गेट पर रंगबाजी में कॉलेज के वर्तमान छात्र और दो पूर्व छात्रों ने शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी और एमबीए छात्र मनु शर्मा को पीट दिया। पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी का शांतिभंग में चालान किया है। दयालबाग के फ्रेंड्स एन्क्लेव निवासी देव शर्मा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मनु शूटिंग में सीनियर कैटेगरी में राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है और अनेकों पदक जीत चुका है। 18 अगस्त को बेटे का सिकंदरा क्षेत्र में डॉ. एमपीएस कॉलेज में एमबीए प्रथम वर्ष में प्रवेश कराया है। सोमवार को बेटा पढ़ाई कर कॉलेज से निकला। अपने मित्र से बात कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां कॉलेज के पूर्व छात्र मोहित यादव, रिषी यादव और वर्तमान में बीकॉम छात्र दुर्गेश यादव व अन्य ने बेटे को बुलाया। बिना किसी वजह के रंगबाजी में बेटे की पिटाई की। कॉलेज प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया जबकि कॉलेज के सीसीटीवी में मारपीट की घटना रिकॉर्ड है। उन्होंने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पिता का कहना है कि आरोपियों ने बेटे के साथ बिना कारण मारपीट की। पढ़ाई पूरी होने के बाद भी आरोपी कॉलेज के बाहर जमावड़ा लगाए रहते हैं। भविष्य में भी बेटे के साथ कोई घटना कर सकते हैं। बेटे की आंख में चोट है। इससे उसका खेल में कॅरिअर खत्म हो सकता था। जब तक कॉलेज सुरक्षा की गारंटी नहीं लेगा, वह बेटे को स्कूल नहीं भेजेंगे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। छात्र के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी दुर्गेश का शांतिभंग में चालान किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#CityStates #Agra #Mathura #Kasganj #Etah #Firozabad #UttarPradesh #Sikandra #DrMpsCollege #National-levelPlayer #Shooter #Assault #CollegeGate #Cctv #Fir #Students #सिकंदरा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 17, 2026, 10:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राष्ट्रीय खिलाड़ी की पिटाई: वर्तमान और पूर्व छात्रों ने घेरकर पीटा, डर से पिता ने बेटे का कॉलेज जाना कराया बंद #CityStates #Agra #Mathura #Kasganj #Etah #Firozabad #UttarPradesh #Sikandra #DrMpsCollege #National-levelPlayer #Shooter #Assault #CollegeGate #Cctv #Fir #Students #सिकंदरा #VaranasiLiveNews