राष्ट्रीय शिक्षा नीति: अब स्नातक में मेजर के साथ आठ और विषय पढ़ना जरूरी, एनईपी की नई प्रणाली लागू
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक की पढ़ाई में बड़ा बदलाव हुआ है। अब बीए, बीएससी और बीकॉम केवल मुख्य विषयों तक डिग्री सीमित नहीं रहेगी। विद्यार्थियों को एक ही डिग्री कार्यक्रम में आठ अलग-अलग श्रेणियों के पाठ्यक्रम पूरे करने होंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए पाठ्यक्रम और क्रेडिट फ्रेमवर्क को लागू कर दिया है। इसके तहत स्नातक शिक्षा अब बहुविषयक मॉडल पर आधारित होगी। विद्यार्थी को मेजर विषय के साथ माइनर विषय भी चुनना होगा। इसके अलावा मल्टीडिसिप्लिनरी, स्किल एन्हांसमेंट, एबिलिटी एन्हांसमेंट और वैल्यू एडिशन कोर्स भी पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगे।
#CityStates #Shimla #NationalEducationPolicy #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 19:08 IST
राष्ट्रीय शिक्षा नीति: अब स्नातक में मेजर के साथ आठ और विषय पढ़ना जरूरी, एनईपी की नई प्रणाली लागू #CityStates #Shimla #NationalEducationPolicy #VaranasiLiveNews
