Gurugram News: उत्कृष्ट सेवा के लिए नाथूपुर के प्रोग्राम अधिकारी को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रोग्राम समन्वयकों, प्रोग्राम अधिकारियों और प्राचार्यों की सूची जारीबादशाहपुर। हरियाणा के उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 2022-23 और 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रोग्राम समन्वयकों, प्रोग्राम अधिकारियों और प्राचार्यों की सूची जारी कर दी गई है। इन सभी चयनित पदाधिकारियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए राज्य स्तरीय प्रशंसा पत्रों से सम्मानित किया जाएगा।उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार समारोह बुधवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित किया गया। इस समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और अपने हाथों से सभी विजेताओं को सम्मानित किया। 2023-24 में गुरुग्राम जिले के नाथूपुर के प्रोग्राम अधिकारी राजेंदर का नाम दर्ज है। एनएसएस के मूल मंत्र स्वयं से पहले आप की भावना को चरितार्थ करते हुए समाज सेवा और युवाओं को प्रेरित करने के लिए उन्हें इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। इस समारोह में न केवल जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों को बल्कि स्टेट एनएसएस सेल मैगजीन के प्रकाशन में बहुमूल्य योगदान देने वाले संपादकीय मंडल के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

#Nathupur'sProgramOfficerHonoredForOutstandingService #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 18:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: उत्कृष्ट सेवा के लिए नाथूपुर के प्रोग्राम अधिकारी को किया गया सम्मानित #Nathupur'sProgramOfficerHonoredForOutstandingService #VaranasiLiveNews