Chamoli News: नंदाकिनी क्लस्टर नंदानगर करेगी कौणी का उत्पादन, निजी फर्म के साथ हुआ एमओयू
- फर्म पहले क्लस्टर से खरीदेगी बीज, उन्हीं महिलाओं से कराएगी उत्पादन, बाद भी उन्हीं से उत्पाद को खरीदेगी-250 से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभदीपक कुमारकर्णप्रयाग। ग्राम उत्थान परियोजना (रीप) के अंतर्गत आने वाली नंदाकिनी क्लस्टर नंदानगर की महिलाएं कौणी का उत्पादन करेंगी। इसे एक निजी फर्म खरीदेगी। फर्म ने नंदाकिनी क्लस्टर के साथ एमओयू किया है। फर्म पहले नंदाकिनी क्लस्टर से कौणी के बीज खरीदेगी। खरीदे बीजों को वे उन्हीं क्लस्टर को उत्पादन के लिए देंगे। उत्पादन होने के बाद उसी कौणी को खरीदा भी जाएगा। इससे 250 से अधिक महिलाओं को घर बैठे की अच्छा रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिकी मजबूत होगी।महिलाओं को स्थानीय स्तर पर आसानी से रोजगार मिल जाए। इसके लिए रीप की ओर से विभिन्न निजी कंपनियों से लगातार वार्ता की जा रही है। चमोली जनपद के नंदानगर के नंदाकिनी क्लस्टर के साथ एक निजी फर्म ने एमओयू किया है।वर्जन के लिए.पहाड़ में विभिन्न प्रकार के स्थानीय उत्पाद है। ऐसे में स्थानीय महिलाओं के सहयोग से इन उत्पादों का उत्पादन किया जा रहा है। साथ की बड़ी बड़ी कंपनियों से इन्हें खरीदने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। कई कंपनियां पहाड़ी उत्पादों को खरीदने में रुचि दिखा रहे है। जिससे की महिलाओं को आसानी से रोजगार मिल रहा है। और वे अच्छी आमदनी कर रहे हैं।.शशिकांत यादव, जिला परियोजना प्रबंधक रीप चमोली
#NandakiniClusterNandanagarWillProduceKauni #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 19:06 IST
Chamoli News: नंदाकिनी क्लस्टर नंदानगर करेगी कौणी का उत्पादन, निजी फर्म के साथ हुआ एमओयू #NandakiniClusterNandanagarWillProduceKauni #VaranasiLiveNews
