स्मृति शेष: वीरभद्र सिंह के करीबी नेताओं में थी नंद लाल की पहचान, रामपुर की राजनीति में रहा खास स्थान

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक नंद लाल का नाम उन नेताओं में शामिल रहा, जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह का करीबी माना जाता था। दोनों के बीच राजनीतिक संबंधों की चर्चा रामपुर की राजनीति में लंबे समय तक होती रही। वीरभद्र सिंह के प्रभाव वाले इस क्षेत्र में नंद लाल ने कांग्रेस संगठन के साथ अपनी मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई। नंद लाल ने वर्ष 2007 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज की। लगातार चार चुनाव जीतने के साथ उन्होंने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ बनाए रखी। वीरभद्र सिंह का राजनीतिक प्रभाव रहा अहम रामपुर को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का गृह क्षेत्र माना जाता था। यहां कांग्रेस की राजनीतिक मजबूती में वीरभद्र सिंह की अहम भूमिका रही। नंद लाल को भी उनके करीबी नेताओं में गिना जाता था। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वीरभद्र सिंह के निधन के बाद नंद लाल पहली बार उनके सक्रिय राजनीतिक मार्गदर्शन के बिना चुनाव मैदान में उतरे थे। उस समय भी उन्होंने रामपुर सीट से जीत दर्ज की।

#CityStates #RampurBushahar #Shimla #HimachalPradesh #NandLal #VirbhadraSingh #RampurMla #HimachalCongress #NandLalPoliticalJourney #RampurPolitics #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 12:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




स्मृति शेष: वीरभद्र सिंह के करीबी नेताओं में थी नंद लाल की पहचान, रामपुर की राजनीति में रहा खास स्थान #CityStates #RampurBushahar #Shimla #HimachalPradesh #NandLal #VirbhadraSingh #RampurMla #HimachalCongress #NandLalPoliticalJourney #RampurPolitics #VaranasiLiveNews