नगरासू गुरुद्वारा विवाद: मुख्यमंत्री धामी ने कहा- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजउच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंनेअधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम व हेमकुंडसाहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों का देवभूमि में स्वागत है। उत्तराखंड आस्था, संस्कृति और प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की कि वे देवभूमि के शांत वातावरण में अपनी यात्रा का पूर्ण आनंद लें औरकिसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्णप्रयाग और नगरासू में सामने आई घटनाओं के संबंध में सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार, प्रशासन एवं पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया गया है, उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है व सभी तथ्यों के आधार पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों से अपील की कि वे समाज और समुदायों को बांटने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों ने मिल-जुलकर देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रामक और भड़काऊ खबरें फैलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगरासू गुरुद्वारा विवाद:पंजाब से आए जत्थे के साथ वार्ता रही सार्थक, चौथे दिन नीचे आए सभी निहंग

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #NagrasuGurudwaraDispute #CmDhami #Rumors #NagrasuGurudwara #Nihang #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 15:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




नगरासू गुरुद्वारा विवाद: मुख्यमंत्री धामी ने कहा- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #NagrasuGurudwaraDispute #CmDhami #Rumors #NagrasuGurudwara #Nihang #VaranasiLiveNews