Mohali News: महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

लांडरां/ बनूड़। गांव कालोमाजरा में एक 33 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति से प्रताड़ित होकर जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका का पति शराब पीने का आदी था। पुलिस ने मृतक महिला के पिता के बयान के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई महिंदर सिंह ने बताया कि मृतक सुखविंदर कौर के पिता राजिंदर सिंह निवासी गांव चौरा थाना अर्बन एस्टेट पटियाला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी पुत्री सुखविंदर कौर की शादी गांव कालोमाजरा निवासी गुरविंदर सिंह पुत्र संत सिंह से वर्ष 2009 में हुई थी। शादी के बाद उनके घर एक लड़की और एक लड़का पैदा हुआ। उसका पति गुरविंदर सिंह शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब पीकर उससे मारपीट करता था। 22 जनवरी को उसके दामाद गुरविंदर सिंह ने शराब पीकर उसकी बेटी को पीटा, जिससे उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। एएसआई महिंदर सिंह धोनी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फोटो कैप्शन- मृतक सुखविंदर कौर की पुरानी तस्वीर।

#WomanDiedBySwallowingPoisonousSubstance #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 26, 2023, 01:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mohali News: महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान #WomanDiedBySwallowingPoisonousSubstance #VaranasiLiveNews