UP: 'पुलिस के सामने मेरे भाई को मार डाला, हमलावरों को न रोक पाए जवान', रेलवे स्टेशन पर गार्ड का पीट-पीटकर कत्ल

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह ट्रेन से उतरते समय कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने दिल्ली मेट्रो में तैनात गार्ड पंकज धामा (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद ट्रेन में सवार होकर भाग रहे आठ संदिग्धों को जीआरपी ने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। इनमें से चार नाबालिग हैं। गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जीआरपी मामले की छानबीन कर रही है। सरेआम स्टेशन पर यह वारदात शनिवार की सुबह छह बजे तब हुई जब गार्ड पंकज धामा योगा एक्सप्रेस से शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचे। हमला तब हुआ जब वह अपनी बोगी से उतर रहे थे। जीआरपी के उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर झड़प के बारे में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से पुलिस को सूचना मिली।

#CityStates #Meerut #UttarPradesh #Baghpat #DelhiPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 12:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'पुलिस के सामने मेरे भाई को मार डाला, हमलावरों को न रोक पाए जवान', रेलवे स्टेशन पर गार्ड का पीट-पीटकर कत्ल #CityStates #Meerut #UttarPradesh #Baghpat #DelhiPolice #VaranasiLiveNews