Bihar News: बच्चों का विवाद सुलझाना शिक्षक को पड़ा भारी, नाराज पिता ने स्कूल में घुसकर सिर फोड़ा

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में एक अभिभावक द्वारा शिक्षक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जगदीशपुर (कुढ़नी) में दो छात्रों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस विवाद को सुलझाने के लिए शिक्षक राहुल रंजन मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों के बीच समझौता करा दिया। इसके बाद एक छात्र घर चला गया और उसने पूरी घटना की जानकारी अपने अभिभावक को दी। नाराज अभिभावक ने किया हमला बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर छात्र का अभिभावक कुछ लोगों के साथ स्कूल पहुंच गया। उस समय शिक्षक राहुल रंजन खाना खा रहे थे। अभिभावक ने शिक्षक से घटना को लेकर सवाल-जवाब किया, जिस पर शिक्षक ने बताया कि बच्चों के बीच आपसी विवाद था और उन्होंने उसे सुलझाया था। स्केल से वार कर किया घायल इसी दौरान अभिभावक ने पास में रखा स्केल उठाकर शिक्षक के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उनके सिर में गहरा जख्म हो गया और खून बहने लगा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। ये भी पढ़ें:बहुचर्चित हत्याकांड में 15 दोषियों को उम्रकैद; लंबी सुनवाई के चलते छह की मौत स्कूल में घुसकर किया गया हमला इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह ने बताया कि स्कूल परिसर में घुसकर शिक्षक के साथ मारपीट की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से स्कूल में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच भय का माहौल बनता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

#CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #Kudhni #GovernmentSchool #Teacher #Attack #Parent #Scale #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 13:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: बच्चों का विवाद सुलझाना शिक्षक को पड़ा भारी, नाराज पिता ने स्कूल में घुसकर सिर फोड़ा #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #Kudhni #GovernmentSchool #Teacher #Attack #Parent #Scale #VaranasiLiveNews