यूपी में 6 की मौत: कौन सी लाश किसकी है? आग ने मिटाई पहचान, दिल ने दी गवाही, अब DNA बनेगा सबूत; बुरी तरह जले शव
मुजफ्फरनगर के पानीपत-खटीमा हाईवे पर बघरा बाईपास के फ्लाईओवर पर आग का गोला बनी कार में जल गए दो भाइयों समेत छह दोस्तों की आग ने पहचान मिटा दी। कौन सी लाश किसकी है, इसका फैसला करना बेहद मुश्किलों भरा रहा। अपनों के दिल की गवाही काम आई। मोर्चरी पर कद और शरीर की बनावट के हिसाब से पहचान की गई। इसके अलावा जांच के लिए डीएनए सैंपल लिए गए हैं। हादसे में युवकों के शव बुरी तरह जल गए थे। सिर्फ कपड़े ही नहीं, बल्कि शरीर पर त्वचा भी नहीं बची। कार के नंबर से परिवार तक पहुंचना तो आसान हो गया। यह पहचान भी हो गई कि कार में कौन-कौन सवार होकर घर से निकले थे। मुश्किल यह थी कि जली अवस्था में कौन सी लाश किस युवक की है।
#CityStates #Meerut #Muzaffarnagar #UttarPradesh #Haryana #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 10, 2026, 10:14 IST
यूपी में 6 की मौत: कौन सी लाश किसकी है? आग ने मिटाई पहचान, दिल ने दी गवाही, अब DNA बनेगा सबूत; बुरी तरह जले शव #CityStates #Meerut #Muzaffarnagar #UttarPradesh #Haryana #VaranasiLiveNews
