Kangra News: तीसरी बार बिहार गई इंदौरा पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपी

इंदौरा (कांगड़ा)। ठाकुरद्वारा में 8 मार्च 2026 को प्रवासी सुमेर साहनी की हत्या के आरोपी को इंदौरा पुलिस ने आखिरकार बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम तीसरी बार बिहार पहुंची थी। इससे पहले दो बार दबिश देने के बावजूद आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया था।आरोपी की पहचान 50 वर्षीय राम प्रसाद महतो निवासी धमदाहा घाट, जिला पूर्णिया (बिहार) के रूप में हुई है। मृतक सुमेर साहनी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बलिया का रहने वाला था।पुलिस के अनुसार 8 मार्च 2026 को ठाकुरद्वारा में हुए झगड़े के दौरान सुमेर साहनी की मौत हो गई थी। इसके बाद 11 मार्च को उसका शव बरामद हुआ था। मृतक के परिजनों की शिकायत पर 13 मार्च को पुलिस थाना इंदौरा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में राम प्रसाद महतो पर हत्या का आरोप था। वारदात के बाद से ही वह भाग गया था।जांच में सामने आया कि आरोपी मजदूरी करता था, जबकि सुमेर मछली पकड़ने का काम करता था। दोनों ठाकुरद्वारा के समीप अलग-अलग झोपड़ियों में रहते थे। आरोपी की तलाश के लिए ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी प्रभारी भागा राम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। अब दबिश देकर आरोपी को उसके पैतृक घर से गिरफ्तार कर लिया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, नूरपुर की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।

#MurderAccusedFallsIntoTheHandsOfIndoraPoliceDuringTheirThirdTripToBihar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 01:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: तीसरी बार बिहार गई इंदौरा पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपी #MurderAccusedFallsIntoTheHandsOfIndoraPoliceDuringTheirThirdTripToBihar #VaranasiLiveNews