Aligarh News: अनूपशहर रोड पर एक दर्जन से ज्यादा दुकानों को नगर निगम ने किया सीज

नगर निगम ने संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अनूपशहर बाईपास स्थित जमालपुर रोड पर एक दर्जन से अधिक दुकानों को सीज कर दिया गया है। वहीं, अब नगर निगम के निशाने पर संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले सरकारी विभाग भी हैं। जोन-एक की जोनल अधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने अनूपशहर बाईपास स्थित जमालपुर रोड पर एक दर्जन से अधिक दुकानों को सील किया। इन दुकानों के स्वामियों पर संपत्ति कर बकाया है। टीम ने दुकानों पर तालाबंदी करने के साथ सीलिंग संबंधी नोटिस भी चस्पा किए। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने चारों जोन से बड़े बकायेदार सरकारी विभागों और भवनों का ब्योरा तलब किया है। धनीपुर मंडी और बीज गोदाम संचालकों को भी बकाया कर जमा करने के लिए अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।नगर निगम सेवा भवन में बृहस्पतिवार को संपत्ति कर वसूली की समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने सरकारी विभागों पर बकाया कर को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के विकास कार्यों के लिए राजस्व बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए सरकारी विभागों समेत सभी बड़े बकायेदारों से वसूली की जाएगी। विभागीय कार्रवाई, तालाबंदी और कुर्की से पहले संबंधित बकायेदारों को अंतिम नोटिस दिया जाएगा।धनीपुर मंडी और बीज गोदाम पर भी शिकंजानगर आयुक्त ने कर निर्धारण अधिकारी आशीष कुमार सेठ और संबंधित क्षेत्रीय जोनल अधिकारी को धनीपुर मंडी में व्यापारियों, मंडी समिति के सचिव और मंडी अध्यक्ष से वार्ता कर बकाया संपत्ति कर जमा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद अंतिम नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को नगर निगम सेवा भवन में सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक भी प्रस्तावित है।नगर आयुक्त ने कहा कि बड़े बकायेदारों को समाचार पत्रों के माध्यम से भी लगातार सूचना दी जा रही है। इसके बावजूद गृहकर और संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने भवन स्वामियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों से समय पर कर जमा करने की अपील की।

#AligarhNews #NagarNigam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 03:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: अनूपशहर रोड पर एक दर्जन से ज्यादा दुकानों को नगर निगम ने किया सीज #AligarhNews #NagarNigam #VaranasiLiveNews