भीड़ में बुरी तरह फंसे मुनव्वर फारूकी, फैंस ने की धक्का-मुक्की; सिक्योरिटी ने आकर बचाया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें मुनव्वर फारूकी भीड़ में बुरी तरह फंसे नजर आ रहे हैं। लोग उनके साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे हैं। मुनव्वर इस दौरान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। आखिर कौन सी जगह पर उनके साथ ऐसा हुआ इस जगह पर फैंस ने बुरी तरह से घेरा इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। कई सेलिब्रिटी इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए अपने करीबी लोगों या दोस्त के पास जा रहे हैं। हाल ही में मुनव्वर फारूकी भी एक इफ्तार इवेंट में शामिल होने पहुंचे। इस मौके पर एक्टर को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई। फैंस मुनव्वर का नाम पुकराते दिखे। वह बार-बार लोगों से गुजारिश करते रहे कि उन्हें जाने दिया जाए। लेकिन फैंस नहीं माने। सिक्योरिटी ने मुश्किल से मुनव्वर को बाहर निकाला आखिर में मुनव्वर फारूकी को सिक्योरिटी की मदद से भीड़ से किया गया। वह अपनी गाड़ी की तरफ पहुंचे और इवेंट से निकल गए। इससे पहले वह इफ्तार पार्टी में भी शामिल हुए थे। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। मुनव्वर के अलावा रैपर एमीवे बंटाई भी इसी तरह भीड़ में फंसे, उन्हें भी सिक्योरिटी की मदद से गाड़ी तक लेकर जाया गया। View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
#Television #National #MunawarFaruqui #MunawarFaruquiMobbed #MunawarFaruquiFans #MunawarFaruquiShow #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 11:55 IST
भीड़ में बुरी तरह फंसे मुनव्वर फारूकी, फैंस ने की धक्का-मुक्की; सिक्योरिटी ने आकर बचाया #Television #National #MunawarFaruqui #MunawarFaruquiMobbed #MunawarFaruquiFans #MunawarFaruquiShow #VaranasiLiveNews
