Toll Refund: 33 घंटे के जाम के बाद बड़ा फैसला, 1 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को मिलेगा ₹5.16 करोड़ का टोल रिफंड

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) ने पुष्टि की है कि इस महीने की शुरुआत में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लगे भीषण जाम में फंसे एक लाख से अधिक वाहन चालकों को टोल रिफंड दिया जाएगा। रिफंड की कुल राशि 5.16 करोड़ रुपये बताई गई है। जाम की वजह क्या थी 3 फरवरी को एक्सप्रेसवे के खोपोली सेक्शन में एक गैस टैंकर पलट गया था। इस हादसे के बाद करीब 33 घंटे तक यातायात ठप रहा। कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें फंसे यात्रियों को पानी, भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा।

#Automobiles #National #MumbaiPuneExpressway #TollTax #Expressway #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 16:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Toll Refund: 33 घंटे के जाम के बाद बड़ा फैसला, 1 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को मिलेगा ₹5.16 करोड़ का टोल रिफंड #Automobiles #National #MumbaiPuneExpressway #TollTax #Expressway #VaranasiLiveNews