मुहर्रम: 250 साल की रवायती दुलदुल व ताबूत का जुलूस, शहनाई पर मातमी धुन; नौहाख्वानों ने पेश किए दर्द भरे नौहा
Muharram: तीसरे मुहर्रम को भी मजलिस, मातम और जुलूस उठाने का सिलसिला चला। अजाखानों में हुई मजलिसों में कर्बला के मंजर बयां किए गए। सौ से दो सौ साल कदीमी जुलूस उठे। गम ए हुसैन याद में तीन कदीमी जुलूस पूरी अकीदत और एहतराम के साथ उठाए गए। पहला जुलूस औसानगंज स्थित नवाब की ड्योढ़ी से 100 साल से भी अधिक पुराना जुलूस मेहंदी बख्त के संयोजन में उठा। जुलूस में शामिल अलम व दुलदुल की जियारत के लिए मर्द और ख्वातीन की भीड़ रही। जुलूस से पहले हुई मजलिस को प्रो. अजीज हैदर ने खिताब किया। अंजुमन जौव्वादिया, अंजुमन हुसैनिया और अंजुमन सज्जादिया के नौहाख्वानों ने नौहा गूंजी ये कर्बला में सदा मैं हुसैन हूं नाना मेरे रसूले खुदा मैं हुसैन हूंआदि नौहा पेश करते हुए चल रहे थे। जाकिर हुसैन और उनके साथी शहनाई पर मातमी धुन बजाकर गम का नज़राना पेश कर रहे थे। लोहटया, काशीपुरा, नारियल बाजार, दालमंडी, नई सड़क, शेख सलीम, काली महल ,माता कुंड, पितरकुंडा होते हुए दरगाहे फातमान पहुंचकर जुलूस ठंडा हुआ।
#CityStates #Varanasi #Muharram #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 22:58 IST
मुहर्रम: 250 साल की रवायती दुलदुल व ताबूत का जुलूस, शहनाई पर मातमी धुन; नौहाख्वानों ने पेश किए दर्द भरे नौहा #CityStates #Varanasi #Muharram #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
